खेल : शीतकालीन खेल में भारतीय सेना का स्वर्णिम आगाज
शीतकालीन खेल में भारतीय सेना का स्वर्णिम आगाज गुलमर्ग। गत चैंपियन भारतीय सेना ने

शीतकालीन खेल में भारतीय सेना का स्वर्णिम आगाज गुलमर्ग। गत चैंपियन भारतीय सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए रविवार को दो स्वर्ण समेत सात पदक जीत लिए। भारतीय सेना ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। हिमाचल प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया। मेजबान जम्मू कश्मीर ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। सेना ने नोर्डिक स्कीइंग पुरुषों के दस किलोमीटर वर्ग में तीनों पदक जीते। सन्नी सिंह ने स्वर्ण, मनजीत ने रजत और राज डिन ने कांस्य जीता। महिला स्लालोम स्नोबोर्डिंग में उत्तराखंड की मेनका गुंजियाल को स्वर्ण, हिमाचल की साक्षी ठाकुर को रजत और नताशा महार को कांस्य मिला। महिलाओं की नोर्डिक स्कीइंग पांच किलोमीटर वर्ग में कर्नाटक की भवानी टी ने स्वर्ण जीता। आईटीबीपी की सेलमा सोरेंग को रजत और कुसुम राणा को कांस्य पदक मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।