Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian and Japanese Armies Joint Military Exercise Dharma Guardian Scheduled from February 25 to March 9
भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास 25 फरवरी से शुरू होगा
भारतीय और जापानी सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास 25 फरवरी से 9 मार्च तक जापान के माउंट फूजी में होगा। यह 'धर्म गार्जियन' का छठा संस्करण है, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सामंजस्य बढ़ाना और युद्ध तथा...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Feb 2025 09:08 PM

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय और जापानी सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास 25 फरवरी से नौ मार्च तक जापान के माउंट फूजी में आयोजित किया जाएगा। संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन का यह छठा संस्करण है।
भारतीय सेना ने एक्स पर पोस्ट किया, सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सामंजस्य को बढ़ाना है। इस दौरान युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों का अभ्यास किया जाएगा। यह घोषणा पिछले साल अक्तूबर में सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी की जापान यात्रा के बाद की गई है। पिछले वर्ष यह अभ्यास राजस्थान में आयोजित किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।