Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Foreign Exchange Reserves Surge by 8 31 Billion to 686 14 Billion

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़ा

18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, यह लगातार सातवें सप्ताह की वृद्धि है। स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 4.57...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि लगातार सातवें सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। इसके पहले 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर, 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 4.57 अरब डॉलर बढ़कर 84.57 अरब डॉलर हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें