Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Archery Teams Fail to Secure Medals at Shanghai World Cup

खेल : भारतीय रिकर्व टीमें पदक की दौड़ से बाहर

तीरंदाजी विश्व कप शंघाई, एजेंसी। भारत की पुरुष और महिला रिकर्व तीरंदाजी टीमें गुरुवार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 May 2025 03:48 PM
share Share
Follow Us on
खेल : भारतीय रिकर्व टीमें पदक की दौड़ से बाहर

तीरंदाजी विश्व कप शंघाई, एजेंसी। भारत की पुरुष और महिला रिकर्व तीरंदाजी टीमें गुरुवार को विश्व कप के दूसरे चरण में पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। पुरुष टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं महिला टीम प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। धीरज बोम्मदेवरा, अतनु दास और तरुणदीप राय की सातवीं प्राप्त भारतीय टीम कांस्य पदक के मैच में अमेरिका से 3-5 से हार गई। भारतीय टीम पहला सेट 56-57 से हार गई। इसके बाद क्रिश्चियन स्टोडर्ड, ब्रैडी एलिसन और जैक विलियम्स की अमेरिकी तिकड़ी ने दूसरे सेट में 56-52 से दबदबा बनाने के बाद 4-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

भारत ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए 55-54 से जीत हासिल की। चौथा सेट 56-56 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिससे अमेरिकी टीम कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही। इससे पहले भारतीय टीम को सेमीफाइनल में फ्रांस से शूट-ऑफ में 4-5 (25-26) से हार मिली। महिला वर्ग में, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और अंशिका कुमारी की तिकड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में 14वीं वरीयता प्राप्त मेक्सिको से शूट-ऑफ में 4-5 (26-27) से हार गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें