मेहनत का कोई विकल्प नहीं: हर्ष झा
मेहनत का कोई विकल्प नहीं: हर्ष झा नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने

मेहनत का कोई विकल्प नहीं: हर्ष झा नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन का परीक्षा परिणाम शुक्रवार देर रात जारी कर दिया। दिल्ली से हर्ष झा और दक्ष 100 पर्सेंटाइल पाए हैं।
जेईई मेन में दिल्ली में 100 पर्सेंटाइल पाने वाले हर्ष का कहना है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
मूल रूप से झारखंड के रांची शहर के रहने वाले हर्ष झा दिल्ली में एक कोचिंग संस्थान में प्रवेश लेकर जेईई की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता शिक्षक हैं। शुक्रवार को जब जेईई मेन परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए तो उनकी खुशी ठिकाना नहीं रहा। हर्ष बताते हैं कि उनका अगला लक्ष्य आईआईटी में जाने का है। हर्ष ने बताया कि मैं अपनी इस सफलता से बहुत खुश हूं। इस सफलता से मुझे आगे के लिए ज्यादा कड़ी मेहनत करने की प्ररेणा मिलती है। अभी मैं जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा हूं।
मेरे पिता गुमला जिले में डीएवी में गणित के शिक्षक है, माता गृहणी है।
परिवार में हमेशा से पढ़ाई का माहौल रहा है। परिवार का हमेशा सहयोग रहा है। दसवीं की परिक्षा के बाद मैं जेईई एडवांस की तैयारी के लिए दिल्ली आ गया। यह पूछे जाने पर कितनी देर पढ़ाई करते हैं उनका कहना है कि जब मन करता है पढ़ता हूं। किताब लेकर बैठे रहने में यकीन नहीं करते हैं। उनका कहना है कि जब मन करे तो पूरा मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। जब आराम करने का मन हो तो थोड़ा आराम भी कर लेना चाहिए। नहीं तो बहुत ज्यादा थके होने पर पढ़ाई करने के लिए तो बैठे रहते हैं लेकिन मन नहीं लगता है और ऐसे पढ़ाई करने का खास परिणाम भी नहीं आता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।