नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 23 लोगों की हत्या की
मध्य नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में शनिवार को चार अलग-अलग हमलों में बंदूकधारियों ने 23 लोगों की हत्या कर दी। ये हमले चार गांवों में हुए। क्षेत्र में भूमि उपयोग को लेकर खानाबदोश पशुपालकों और किसानों के...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 12 May 2025 05:53 AM

जोस (नाइजीरिया), एजेंसियां। मध्य नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में चार अलग-अलग हमलों में बंदूकधारियों ने शनिवार को 23 लोगों की हत्या कर दी। एक रेड क्रॉस अधिकारी ने रविवार को क्षेत्र में अशांति के नवीनतम घटनाक्रम पर कहा कि ये हमले शनिवार रात चार गांवों में हुए। मध्य नाइजीरिया में भूमि उपयोग को लेकर खानाबदोश पशुपालकों और किसानों के बीच झड़पें आम हैं। बेन्यू राज्य में रेड क्रॉस सचिव एंथनी अबाह ने एएफपी को बताया, ‘क्षेत्र से प्राप्त रिपोर्टों ने अलग-अलग हमलों में कम से कम 23 लोगों की हत्या की पुष्टि की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।