खेल : एथलेटिक्स - गुलवीर को विश्व चैंपियनशिप का टिकट
गुलवीर को विश्व चैंपियनशिप का टिकट नई दिल्ली। भारत के एशियाई खेलों के कांस्य

गुलवीर को विश्व चैंपियनशिप का टिकट नई दिल्ली। भारत के एशियाई खेलों के कांस्य विजेता गुलवीर सिंह ने इस साल के आखिर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अमेरिका के बोस्टन में एक इनडोर प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में एशियाई इंडोर रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने शुक्रवार को बोस्टन में टेरियर डीएमआर चैलेंज इनडोर प्रतियोगिता में 12 मिनट और 59.77 सेकंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में क्वालीफाई करने का मानक 13 मिनट 01 सेकंड है। इस तरह वह 13 मिनट से कम समय में 5000 मीटर दौड़ने वाले पहले भारतीय बन गए। विश्व एथलेटिक्स 13 से 21 सितंबर के बीच टोक्यो में आयोजित की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।