गोवा में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की आमद
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 2020 में 3,00,193 विदेशी पर्यटक आए थे, जो 2021 में घटकर 22,128 रह गए। फिर 2022 में यह संख्या बढ़कर 1.69 लाख...

पणजी, एजेंसी। गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और पिछले साल 4.67 लाख विदेशी पर्यटक राज्य में पहुंचे, जबकि 2023 में यह संख्या 4.52 लाख थी।
हाल ही में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश एक लिखित जवाब में खुंटे ने कहा कि वर्ष 2020 के दौरान कुल 3,00,193 विदेशी पर्यटक गोवा पहुंचे, लेकिन 2021 में यह संख्या घटकर 22,128 रह गई थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में गोवा में फिर से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी और राज्य में 1.69 लाख पर्यटक आए, इसके बाद 2023 में विदेश पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़कर 4.52 लाख हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।