Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFraud Arrest Man Takes 3 2 Crore Loan Using Deceased s Property

मृतक के नाम पर 3.2 करोड़ का लोन लिया

नई दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा ने 45 वर्षीय सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसने एक मृतक के नाम पर 3.2 करोड़ रुपये का लोन लिया। यह लोन मृतक के शालीमार बाग स्थित फ्लैट को गिरवी रखकर लिया गया था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 6 April 2025 08:19 PM
share Share
Follow Us on
मृतक के नाम पर 3.2 करोड़ का लोन लिया

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आर्थिक अपराध शाखा ने फ्लैट गिरवी रखकर मृतक के नाम पर 3.2 करोड़ रुपये का लोन लेने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 45 वर्षीय सुरेश कुमार पर सीबीआई और आर्थिक अपराध शाखा में धोखाधड़ी के 18 मामले पहले से दर्ज हैं। एसीपी अमृता गुगलोथ ने बताया कि सोनल जैन ने वर्ष 2015 में सरिता विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उनका शालीमार बाग इलाके में एक फ्लैट है। इस फ्लैट को किसी ने कार्पोरेशन बैंक में गिरवी रखकर उनके पति महेंद्र जैन के नाम पर 3.2 करोड़ रुपये का लोन ले लिया है। पीड़िता के अनुसार उनके पति की वर्ष 2011 में मौत हो चुकी है। पुलिस ने सभी जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिया और जांच के लिए क्राइम ब्रांच के फिंगर प्रिंट ब्यूरो को भेजा।

फिंगर प्रिंट से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि कागजात पर दो अंगूठे के निशान सुरेश के अंगूठे से मिल गए। दरअसल, सुरेश पर बैंक से धोखाधड़ी के 18 मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साइबर कैफे संचालक सुरेश कुमार पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें