Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीFormer External Affairs Minister Kunwar Natwar Singh Passes Away at 93

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

पूर्व विदेश मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित कुंवर नटवर सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन। मेदांता अस्पताल में शनिवार देर रात हुआ निधन। सोमवार को नई दिल्ली में लोधी रोड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 Aug 2024 12:40 PM
share Share

नई दिल्ली, एजेंसी। लंबे समय से बीमार पूर्व विदेश मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित कुंवर नटवर सिंह का शनिवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को नई दिल्ली में लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दलों के नेताओं ने शोक जताया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। वह 2004-05 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दी थीं और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए थे।

नटवर सिंह को राष्ट्र के प्रति सेवा के लिए 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने विदेश मामलों सहित अन्य विषयों पर कई चर्चित किताबें भी लिखीं, जिनमें ‘द लिगेसी ऑफ नेहरू : अ मेमोरियल ट्रिब्यूट और ‘माई चाइना डायरी 1956-88 शामिल हैं। उनकी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट इनफ भी काफी सुर्खियों में रही थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ बेहतरीन लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें