Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीFamous Choreographer Jani Master Arrested on Sexual Harassment Charges in Hyderabad

कोरियोग्राफर जानी मास्टर यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार

नोटःःः खबर में ट्रांजिट वारंट हासिल करने की बात दूसरे पैराग्राफ में अपडेट हुई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 05:35 PM
share Share

हैदराबाद, एजेंसी। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुलिस ने उनके साथ काम करने वाली एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें गोवा की एक स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट वारंट हासिल किया गया। पुलिस ने बताया कि जानी मास्टर को यहां लाया जा रहा है और नियमित अदालत में पेश किया जाएगा। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है।

शूटिंग के दौरान उत्पीड़न के आरोप

महिला द्वारा आउटडोर शूटिंग के दौरान जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद साइबराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया।

फिल्म चैंबर की समिति भी कर रही जांच

तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गठित एक समिति ने भी जानी मास्टर के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है। समिति के प्रमुख दामोदर प्रसाद ने कहा कि तेलुगु फिल्म एंड टीवी डांसर्स एंड डांस डायरेक्टर्स एसोसिएशन को एक पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि जानी मास्टर को तब तक अध्यक्ष पद का कार्यभार नहीं संभालने दिया जाए, जब तक कि वह सभी आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते। तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नेरेल्ला शारदा ने कहा कि मामले में शिकायतकर्ता को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए जाएंगे।

...

मुद्दे ने राजनीतिक रंग लिया

इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी ले लिया और तेलंगाना भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि पार्टी इसे धर्म छिपाकर प्रेम से जुड़ा मामला मानती है। वहीं, पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी ने जानी मास्टर को उनके खिलाफ दर्ज मामले के मद्देनजर अपने कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा। जानी मास्टर ने हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें