Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsESIC Scheme Adds 1 54 Million New Employees in February 2025

ईएसआई योजना में 15.43 लाख नए पंजीकरण

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना के तहत फरवरी 2025 में कुल 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए। इस दौरान 23,526 नए प्रतिष्ठान शामिल हुए। नए पंजीकरण में 47.7 प्रतिशत कर्मचारी 25 वर्ष की आयु तक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
ईएसआई योजना में 15.43 लाख नए पंजीकरण

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना के तहत फरवरी में कुल 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, फरवरी 2025 के दौरान ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में 23,526 नए प्रतिष्ठान लाए गए हैं, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। ईएसआईसी के अस्थायी पेरोल आंकड़ों से पता चला है कि फरवरी 2025 में 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। नए पंजीकरण में 25 वर्ष की आयु तक के 47.7 प्रतिशत या 7.36 लाख कर्मचारी हैं।

बयान में कहा गया कि फरवरी 2025 में 3.35 लाख महिला कर्मचारियों ने ईएसआई योजना में नामांकन कराया है। इसके अलावा 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फरवरी 2025 तक ईएसआईसी के कुल सदस्य 2.97 करोड़ थे जो फरवरी 2024 के 2.91 करोड़ से अधिक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें