Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDr Ambedkar Jayanti Celebrations Emphasizing Education and Social Integration

बाबा साहब के विचारों और संस्कारों से लेकर हमें आगे बढ़ना है: रविंद्रर इंद्राज सिंह

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता बाबा साहब के विचारों और संस्कारों से लेकर हमें

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 5 April 2025 04:08 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब के विचारों और संस्कारों से लेकर हमें आगे बढ़ना है: रविंद्रर इंद्राज सिंह

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता बाबा साहब के विचारों और संस्कारों से लेकर हमें आगे बढ़ना है। उक्त बातें डा.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव राम अम्बेडकर जयंती सप्ताह के उद्धाटन अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि मैं अंबेडकर और दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय से प्रभावित हूं। मैंने अंत्योदय को करीब से देखा है। हमने गरीबी को करीब से देखा है। लेकिन इंसान मेहनत करता है और कुछ भाग्य भी होती है। लेकिन मेरा कर्म प्रधान था इसलिए मैं आपके सामने खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि जितने भी शिक्षक और छात्र हैं उनको अपनी जीवनी लिखनी चाहिए। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मेरा मानना है कि इतिहास संजोने के लिए होता है। अपने विश्वविद्यालय का इतिहास आप संजो कर रखें। मैं विश्वविद्यालय की कुलपति से अनुरोध करूंगा कि जितने भी प्रतिशाली बच्चे यहां से जाएं वह अपनी एक जीवनी छोड़ कर जाएं ताकि आप अमर हो जाएं। उन्होंने कहा कि नियति किसे कहां ले जाए यह नहीं पता लेकिन छात्र यदि अपने मन से किसी क्षेत्र को चुनेगा तो वहां जरूर पहुंचेगा। मैं भी जब तक आप लोगों से नहीं सीखूंगा आप लोगों के लिए कुछ कर नहीं पाएंगे।

उन्होंने अंबेडकर से प्रेरित शैक्षणिक कार्यों के सामाजिक जुड़ाव और एकीकरण के संदर्भ में विश्वविद्यालय पारिस्थितिकी तंत्र की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के साथ उनके पिता का नाम नहीं जोड़ा जाता है लेकिन मैंने यह संशोधन किया है और अब अंबेडकर का नाम उनके पिता के नाम के साथ डॉ. भीमराव राम अम्बेडकर लिखा जाए। यह किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में 'संवैधानिक मूल्यों और रोजमर्रा की शिक्षा' पर स्कूल ऑफ एजुकेशन स्टडीज के पैनल चर्चा, 'अंबेडकर, लोकतंत्र और शिक्षा' विषय पर उनके छात्रों के बीच एक पोस्टर प्रतियोगिता और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक तात्कालिक प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी शामिल थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें