Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीDelhi Records Lowest September Temperature in 14 Years at 21 1 C Due to Rain

14 साल में सितंबर का सबसे कम तापमान दर्ज

::मौसम का मिजाज:: - गुरुवार को न्यूनतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 03:04 PM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में जारी बारिश की वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह विगत 14 साल में सितंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पिछले 14 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार के न्यूनतम तापमान ने 13 सितंबर को दर्ज 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आईएमडी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 2022 में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मानसून दिल्ली से वापसी की कगार पर है, लेकिन शहरवासी अंतिम कुछ दिन बारिश का आनंद ले सकेंगे। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में इस ऋतु में अब तक 1,029.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 67 प्रतिशत अधिक है।

आसमान में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री कम था। नमी का स्तर अधिकतम 100 तथा न्यूनतम 75 फीसदी दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें