Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Police Arrests Nigerian Drug Traffickers with Methamphetamine

मेथामफेटामाइन के साथ दो नाइजीरियन तस्करों को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियन ड्रग्स तस्करों माईकल ओक्वू और चिदुबेम स्टैनली को मेथामफेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया। माईकल ने 2019 में भारत आने के बाद ड्रग्स बेचना शुरू किया, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
मेथामफेटामाइन के साथ दो नाइजीरियन तस्करों को दबोचा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशीला पदार्थ मेथामफेटामाइन के साथ दो नाइजीरियन ड्रग्स तस्करों को दबोचा। इसमें से एक आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में माईकल ओक्वू उर्फ जॉन और चिदुबेम स्टैनली शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक नाइजीरियन नवादा मेट्रो स्टेशन के पास मेथामफेटामाइन सप्लाई करने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर जाल बिछाकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आगे की जांच में इस गिरोह के दूसरे सदस्य को भी ड्रग्स और पैकेजिंग उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह नाइजीरियाई नंबरों और केवल इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग कर पहचान छिपाकर ड्रग्स सप्लाई करता था।

आरोपी माईकल ओक्वू उर्फ जॉन ने पूछताछ में यह बताया कि वह नाइजीरिया का निवासी है और 2019 में भारत आया था। यहां आर्थिक समस्याओं के कारण वह दिल्ली में रह रहे अफ्रीकी समुदाय के कुछ लोगों के संपर्क में आया और जीवनयापन के लिए ड्रग्स बेचने लगा। उसने खुलासा किया कि वह दक्षिण दिल्ली में रह रहे एक अन्य अफ्रीकी नागरिक से ड्रग्स खरीदता था और उत्तम नगर व द्वारका क्षेत्र में छोटे-छोटे खरीदारों को बेचता था। गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

वहीं, आरोपी चिदुबेम स्टैनली ने बताया कि वह 2020 में भारत आया था। 2023 में उसका वीजा समाप्त हो गया था और वह अवैध रूप से भारत में रहकर गांजा बेच रहा था। उसे पहले 5 जुलाई 2023 को मंगोलपुरी में गांजा के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर से माईकल ओक्वू के साथ ड्रग्स सप्लाई करने लगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें