Delhi MCD Hosts Star Parents Meeting to Enhance Parental Involvement in Schools स्कूलों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाएगा निगम, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi MCD Hosts Star Parents Meeting to Enhance Parental Involvement in Schools

स्कूलों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाएगा निगम

दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने निगम विद्यालयों में स्टार अभिभावकों की बैठक आयोजित की। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। 75 हजार स्टार अभिभावकों को चुना गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 07:10 PM
share Share
Follow Us on
स्कूलों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाएगा निगम

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने निगम विद्यालयों में स्टार अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यालय एवं समाज में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना था। इसके लिए निगम विद्यालयों में 75 हजार स्टार अभिभावक चुने गए हैं। इन्हें शिक्षकों और छात्रों के साथ जोड़कर समूहों में विभाजित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग की यह अनूठी पहल है। इसके जरिए विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को और भी बेहतर करने में सहयोग मिलेगा। अभिभावकों के सुझाव भी लिए जाएंगे। स्टार अभिभावकों के साथ मिलकर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

विद्यालयों में बीते दिनों आयोजित बैठकों में कई सांस्कृतिक और कला से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ज्ञान विज्ञान की प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों में छात्रों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।