Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi CM Rekha Gupta Emphasizes Holistic Education and Character Building at DAV Institute

डीएवी संस्था व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डीएवी संस्था व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। यह शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देती है। 1000 से अधिक संस्थानों के माध्यम से, यह विद्यार्थियों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 April 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
डीएवी संस्था व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डीएवी संस्था व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। डीएवी संस्था शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को ऊर्जा देने वाली एक ऐसी संस्था है, जो विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी कि भावना को भी उजागर करती है। डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति की ओर से सोमवार को कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि : नया सत्र, नई ऊर्जा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में 1000 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से 23 राज्यों में शिक्षा का दीपक जलाने वाली यह संस्थान न केवल अकादमिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति और समग्र व्यक्तित्व विकास पर भी बल देती है, जिससे विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संस्कारित नागरिक बनाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने बजट का 19.29 फीसदी भाग शिक्षा को आवंटित किया गया है। सरकार समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। हमारा लक्ष्य ऐसे छात्रों का निर्माण करना है जो न केवल ज्ञान में दक्ष हों, बल्कि उत्तम चरित्र, संवेदनशील सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से भी युक्त हों।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें