Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीDelhi Begins Agricultural Land Registration Process 14-Year Delay Lifted

कृषि भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया आज से

दिल्ली के शहरीकृत गांवों में कृषि भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। 14 वर्षों से रुकी हुई इस प्रक्रिया के कारण लाखों लोग अपने अधिकारों से वंचित थे। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 02:05 PM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के शहरीकृत गांवों में विरासत के आधार पर कृषि भूमि के दाखिल-खारिज होने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। 14 वर्षों से बंद पड़ी इस प्रक्रिया के कारण लाखों दिल्लीवासी अपने उत्तराधिकार के प्राकृति प्रदत्त अधिकारों से वंचित थे। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने लोगों की लंबित मांगों को देखते हुए 17 सितंबर को उत्तराधिकार के आधार पर दाखिल-खारिज की अनुमति देने की घोषणा की थी। राजधानी के सभी 11 राजस्व जिलों के 166 गांवों में 20 सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच राजस्व विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा 74 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सक्सेना ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के दरवाजे पर पहुंच बनाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद 18 सितंबर को एक विस्तृत आदेश जारी कर इसके लिए जिलों, गांवों में आयोजित किए जाने वाले शिविरों की संख्या सूचीबद्ध की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें