Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDDA Introduces Yoga Facilities in Delhi Sports Complexes

डीडीए खेल परिसर में लोग सीख सकेंगे योग

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने विभिन्न खेल परिसरों में योग की सुविधाएँ शुरू करने के लिए मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के साथ समझौता किया है। वसंत कुंज, रोशनारा, पूर्व दिल्ली, सिरी फोर्ट और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
डीडीए खेल परिसर में लोग सीख सकेंगे योग

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विभिन्न खेल परिसरों में अब योग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डीडीए ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से समझौता किया है। इसके तहत वसंत कुंज खेल परिसर, रोशनारा क्लब, पूर्व दिल्ली खेल परिसर, सिरी फोर्ट खेल कॉम्प्लेक्स और हरि नगर खेल कॉम्प्लेक्स में योग पर आधारित पाठयक्रम शुरू किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि डीडीए के इन खेल परिसरों में लोग रोजाना सुबह और शाम को योग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। संस्थान के योग शिक्षक और विशेषज्ञ डीडीए खेल परिसर में आने वाले लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के गुर सिखाएंगे।

एक साल में तीन और खेल परिसर खोले जाएंगे

अधिकारियों ने बताया कि अगले एक वर्ष में अन्य खेल परिसरों को भी शुरू करने की योजना है। स्वस्थ और फिट दिल्ली को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं को विकसित किया जाएगा। इसके तहत द्वारका, रोहिणी और द्वारका के गोल्फ कोर्स में 250 करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर तैयार किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें