सांसद बांसुरी के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर 20 फरवरी तक फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन, आम आदमी पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी। अदालत ने दलील सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। जैन का आरोप...

- मामले पर दलील सुनने के बाद अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश - आप के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दायर की थी आपराधिक मानहानि की शिकाय
नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता।
आम आदमी पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की गई थी। मामले की शिकायत पर संज्ञान लेने के लिए गुरुवार को राउज एवेन्यू अदालत ने 20 फरवरी को फैसला करने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत ने मामले पर दलील सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।
सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया कि साल 2023 में पांच अक्टूबर को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान बांसुरी ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। स्वराज ने झूठा दावा किया कि जैन के घर से 1.8 किग्रा सोना और 133 सोने के सिक्कों के अलावा तीन करोड़ रुपये भी बरामद हुए थे। शिकायत में कहा गया कि बांसुरी ने अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने व जैन को बदनाम करने के लिए यह टिप्पणी की थी। साथ ही उन्हें भ्रष्ट और धोखेबाज कहकर उनकी अधिक बदनामी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।