नगरोटा के 3 पूर्व राजस्व अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तीन पूर्व राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने जम्मू के नगरोटा में निजी व्यक्तियों को राज्य की भूमि का अवैध हस्तांतरण करने में मदद की।...

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को तीन पूर्व राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर जम्मू शहर के बाहरी इलाके नगरोटा इलाके में निजी व्यक्तियों को राज्य की भूमि के अवैध हस्तांतरण की सुविधा देने के आरोप है। उन्होंने कहा कि आरोपियों में तत्कालीन पटवारी रियाज अहमद, पूर्व तहसीलदार राजेश कुमार ठाकुर और निसार अहमद शाद समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और रणबीर दंड संहिता (आरपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।