Congress to Organize Job Fair at Talkatora Stadium on Rahul Gandhi s Birthday राहुल गांधी के जन्मदिन कांग्रेस लगाएगी रोजगार मेला , Delhi Hindi News - Hindustan

राहुल गांधी के जन्मदिन कांग्रेस लगाएगी रोजगार मेला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून पर तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला आयोजित होगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि यह मेला युवाओं को रोजगार मुहैया कराने...

Tue, 10 June 2025 08:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राहुल गांधी के जन्मदिन कांग्रेस लगाएगी रोजगार मेला

नई दिल्ली, प्र.सं.। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस रोजगार मेला आयोजित करेगी। इसे लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने नेतृत्व में मंगलवार को सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठकें आयोजित की गई। इस अवसर पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली में सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर 100 दिनों के शासन में विफल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस राहुल गांधी के जन्मदिन पर तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला आयोजित कर रही है।

इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।