असम कांग्रेस प्रवक्ता सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार
कांग्रेस के प्रवक्ता रीतम सिंह को असम में भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुवाहाटी में उनके घर से गिरफ्तार किया। भाजपा विधायक की पत्नी की शिकायत...

- भाजपा नेताओं पर दर्ज मामलों को लेकर उठाए थे सवाल गुवाहाटी/उत्तर लखीमपुर, एजेंसी।
कांग्रेस की असम इकाई के प्रवक्ता रीतम सिंह को शनिवार को सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्ट में उन्होंने दो वर्तमान विधायकों समेत भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी।
सिंह को पुलिस ने गुवाहाटी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। लखीमपुर के एसपी मिहिरजीत गायन ने बताया कि भाजपा विधायक मनाब डेका की पत्नी द्वारा दो दिन पहले एक्स पर एक पोस्ट को लेकर की गई शिकायत के बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। सिंह ने 13 मार्च को पर उस खबर के साथ एक्स पर एक पोस्ट की थी, जिसमें 2021 में धेमाजी जिले में बलात्कार के एक मामले में अदालत द्वारा तीन लोगों को दोषी ठहराए का जिक्र था। कांग्रेस नेता ने पोस्ट में पूछा था कि इन दोषियों को वह सजा मिली जिसके वे हकदार थे। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई सिंह के घर पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके सहयोगी के साथ ऐसी कार्रवाई उस दिन हुई, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में थे। साथ ही दावा किया कि पुलिस ने सिंह को बेरहमी से पीटा। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।