Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीCongress President Mallikarjun Kharge Discusses Haryana CM Candidate Selection Process

सत्ता संग्राम::: कांग्रेस में नवनिर्वाचित विधायक तय करते हैं मुख्यमंत्री : खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Sep 2024 04:24 PM
share Share

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल पर बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी में व्यवस्था है कि नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह परपंरा सामान्यत: हर प्रदेश में बरकरार रखी गई है। खरगे ने कांग्रेस मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से सात ‘गारंटी जारी किए जाने के मौके पर यह टिप्पणी की। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। हरियाणा में कांग्रेस की ओर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। सैलजा ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल पर कहा था कि वह हरियाणा में काम करने की इच्छुक हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें