Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीCongress President Mallikarjun Kharge Calls 2024 Crucial for Indian Democracy on International Democracy Day

सत्ता संग्राम : बीते 10 वर्ष में लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने के प्रयास हुए : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 को भारत के लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण वर्ष बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। खरगे ने लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 Sep 2024 12:15 PM
share Share

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 को भारत के लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष बताया। उन्होंने रविवार को कहा कि देशवासियों ने ऐसा जनादेश दिया जो राष्ट्र निर्माताओं की कड़ी मेहनत से निर्मित दीर्घकालिक संस्थाओं पर विश्वास कायम करता है।

खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने, संस्थाओं को ध्वस्त करने तथा हमारी प्रणालियों की अखंडता को नुकसान पहुंचाने का बड़ा प्रयास किया गया है। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उद्धृत करते हुए कहा, ‘लोकतंत्र सरकार का सर्वोत्तम स्वरूप है। यह लोगों को तय करने का अधिकार देता है कि उन पर किस प्रकार शासन किया जाए तथा वे अपने नेताओं को जवाबदेह ठहरा सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा, 2024 भारत के लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है और 140 करोड़ भारतीयों ने एक ऐसा जनादेश दिया, जो हमारे राष्ट्र निर्माताओं द्वारा कड़ी मेहनत से निर्मित हमारी दीर्घकालिक संस्थाओं पर विश्वास कायम करता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर एक्स पर लिखा, अब, हमें अपने संसदीय लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने तथा उन मूल्यों की रक्षा करने के लिए और अधिक सतर्क रहना होगा, जिनमें ‘हम, भारत के लोग सामूहिक रूप से विश्वास करते हैं। खरगे ने कहा, आइए, अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर हम भारत की उस मूल भावना के प्रति खुद को पुनः समर्पित करें, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें