Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीClash in Bhadrak Odisha Four Injured Curfew Imposed After Religious Flag Incident

ओडिशा : दो गुटों में झड़प, निषेधाज्ञा लागू

ओडिशा के भद्रक जिले में गुरुवार को दो गुटों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी। यह विवाद धार्मिक झंडा फाड़ने के बाद शुरू हुआ। कानून-व्यवस्था...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 03:53 PM
share Share

भद्रक, एजेंसी। ओडिशा के भद्रक जिले में गुरुवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रशासन ने हिंसा प्रभावित इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी। धुसुरी थाना क्षेत्र के गोदीपोखरी गांव में बुधवार की रात समुदाय विशेष का धार्मिक झंडा फाड़ दिए जाने के बाद गुरुवार सुबह विवाद शुरू हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस कर्मियों की 10 प्लाटून तैनात की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें