Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsChief Justice Sanjiv Khanna Meets President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan
सीजेआई खन्ना ने परिवार संग राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात में उनकी पत्नी आशा खन्ना और अन्य परिवार के सदस्य भी शामिल थे। न्यायमूर्ति खन्ना...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 May 2025 11:10 PM

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की एक तस्वीर एक्स पर साझा की। पोस्ट में कहा गया, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने अपनी पत्नी आशा खन्ना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल 13 मई को पूरा हो रहा है। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई अगले मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।