किराड़ी विधानसभा के विकास का दावा झूठा : भाजपा
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के किराड़ी विधानसभा के विकास के दावों को झूठा और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरा रहा...

नई दिल्ली। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी किराड़ी विधानसभा के विकास का दावा कर रही है। यह दावा झूठा और शर्मनाक है। बीते 10 वर्ष का अनुभव बताता है कि वहां वर्ष में नौ माह बगैर बारिश भी सड़कों पर तालाब बने रहते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार की उपेक्षा का परिणाम है कि यहां कोई अच्छा स्कूल या अस्पताल नहीं है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में ओखला, बल्लीमारान, सीलमपुरा की ही तरह किराड़ी में आप को विकास कार्य नहीं समीकरणों के चलते जीत मिली है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वहां विकास हुआ था तो विधायक का टिकट क्यों बदला गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।