विकसित दिल्ली के लिए कर रहे काम : रेखा गुप्ता
भाजपा ने अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक उत्थान और विकास के लिए काम कर रही है। पार्टी ने...

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर सीएम रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ध्वजारोहण किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक उत्थान और विकसित दिल्ली के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। लंबे समय बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय के 38 कर्मचारियों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज पार्टी दिल्ली की सत्ता में है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखकर विकास योजनाओं को बनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 1980 से हमारी यात्रा प्रारंभ हुई। मेहनत, समर्पण और संकल्प के चलते आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है और दिल्ली 13वां राज्य बना जहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चंदोलिया एवं बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट मौजूद थे। भाजपा के सभी 14 संगठनात्कम जनपदों में भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।