Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीBJP Candidate Rajib Bhattacharya Wins Tripura Rajya Sabha Seat by 37 Votes

त्रिपुरा की एकमात्र राज्यसभा सीट पर भाजपा का कब्जा

भाजपा के उम्मीदवार राजीब भट्टाचार्य ने त्रिपुरा से राज्यसभा की एकमात्र सीट 37 मतों के अंतर से जीती। उन्हें 47 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि 10 विधायकों ने माकपा के सुधन दास को वोट दिया। विधानसभा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 Sep 2024 04:44 PM
share Share

अगरतला, एजेंसी। भाजपा के उम्मीदवार राजीब भट्टाचार्य ने मंगलवार को त्रिपुरा से राज्यसभा की एकमात्र सीट 37 मतों के अंतर से जीत ली। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भट्टाचार्य को 47 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि 10 विधायकों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार सुधन दास को वोट दिया। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में तीन विधायकों वाली कांग्रेस ने राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में मतदान में हिस्सा नहीं लिया। विधानसभा उपाध्यक्ष रामप्रसाद पॉल ने बताया, जैसा कि उम्मीद थी, भट्टाचार्य ने राज्यसभा सीट जीत ली, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों ने उनके पक्ष में मतदान किया।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख भट्टाचार्य ने वादा किया कि वह संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के रूप में राज्य और यहां के लोगों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें