Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीBJP Announces Candidates for Haryana Assembly Elections CM Saini to Contest from Ladwa

सत्ता संग्राम :: भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवार घोषित किए

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से और अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है। हाल ही में पार्टी में शामिल हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 4 Sep 2024 03:58 PM
share Share

- मुख्यमंत्री सैनी लाडवा से लड़ेंगे, विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया - हाल ही में पार्टी में शामिल कई लोगों को दिए गए टिकट

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई लोगों को टिकट दिए गए हैं।

भाजपा की ओर से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई दौर की मशक्कत के उपरांत यह सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह अटेली से चुनाव लड़ेंगी। कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव पांच अक्तूबर को होने हैं और मतों की गिनती आठ अक्तूबर को होगी।

पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता, कालका से शक्ति रानी शर्मा, अंबाला शहर से असीम गोयल, जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, कैथल से लीला राम गुर्जर, करनाल से जगमोहन आनंद, समालखा से मनमोहन भड़ाना एवं गोहाना से डॉ. अरविंद शर्मा को टिकट दिया गया है। सोनीपत से निखिल मदान, हिसार से डॉ. कमल गुप्ता, दादरी से सुनील सांगवान, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक, झज्जर से कप्तान बिरधाना चुनाव लड़ेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें