Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBittersweet Farewell 15-Year Journey of the Ship Aurora Ends

चलते-चलते : पोत की विदाई का शौक मना रहे हैं लोग

कैलिफोर्निया में एक पोत की 15 साल बाद दुखभरी विदाई हुई। क्रिस विल्सन ने 2008 में इसे खरीदा था और इसे म्यूजियम में बदलने का सपना देखा। हालात के कारण 2023 में उन्होंने इसे बेच दिया, और 2025 में इसे तोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 15 April 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
चलते-चलते : पोत की विदाई का शौक मना रहे हैं लोग

या 15 साल का साथ, एक पौत की दुखभरी विदाई

कैलिफोर्निया, एजेंसी। एक पोत की 15 साल बाद दुखभरी विदाई हो गई। इसके बाद पोत के पुराने मालिक और अन्य लोग शौक में डूबे हैं। क्रिस विल्सन ने 2008 में क्रागलिस्ट पर एक पुराना यात्री जहाज खरीदा था, जिसका नाम उन्होंने अउरोरा रखा। उन्होंने इसे म्यूजियम में बदलने का सपना देखा और 15 साल तक इसे संवारने में करीब 8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

साल 2023 में हालात से मजबूर होकर उन्होंने इसे बेच दिया। नए मालिक के पास जहाज डूबने की हालत में पहुंच गया। इसके बाद सरकार ने जहाज को हटवाया और 2025 में इसे तोड़ दिया। क्रिस ने इसे जिंदगी की सबसे दुखद घड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे पता होता कि ऐसा होगा, तो मैं कभी नहीं बेचता। जहाज से जुड़े इतिहासकारों ने भी इसके टूटने पर अफसोस जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें