Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीBhupinder Hooda Warns Criminals Ahead of Haryana Elections Promises Safe Governance

सत्ता संग्राम : हरियाणा : भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा चुनाव से पहले अपराधियों को चेतावनी दी है कि वे अपराध छोड़ें या राज्य छोड़ दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य हरियाणा को सुरक्षित और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 05:13 PM
share Share

जींद, एजेंसी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए गुरुवार को अपराधियों को चेतावनी दी कि वे या तो अपराध छोड़ दें या फिर आठ अक्तूबर से पहले राज्य छोड़कर चले जाएं। हुड्डा ने अपनी रथयात्रा के सफीदों और जींद पहुंचने पर यह दावा किया। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी, वे या तो अपराध छोड़ दें या आठ अक्तूबर से पहले राज्य छोड़कर चले जाएं। हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्तूबर को होगी। हुड्डा ने सफीदों विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष गांगोली के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य हरियाणा को विकसित और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि जब 2005 में कांग्रेस हरियाणा की सत्ता में लौटी थी तो पार्टी ने अपराध पर अंकुश लगा दिया था और 10 साल तक कानून-व्यवस्था कायम रखी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश की तरक्की हुई और हरियाणा विकास के मामले में देश में नंबर वन राज्य बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को अपराधियों का अड्डा बना दिया है और अपराध के मामले में यह देश में नंबर वन राज्य बन गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें