Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBengaluru Doctor Faces Disciplinary Action After Viral Assault Video

महिला डॉक्टर ने सास-ससुर को पीटा, कारण बताओ नोटिस जारी

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर प्रियदर्शिनी को अपने सास-ससुर के साथ मारपीट करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की। डॉक्टर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 March 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
महिला डॉक्टर ने सास-ससुर को पीटा, कारण बताओ नोटिस जारी

बेंगलुरु, एजेंसी। बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (बीएमसीआरआई) में कार्यरत महिला डॉक्टर प्रियदर्शिनी को चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। महिला डॉक्टर पर अपने सास-ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। आरोप है कि महिला डॉक्टर पिछले दस सालों से ससुराल वालों को परेशान कर रही हैं। उसने पहले ही तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी थी, लेकिन कथित तौर पर 14 मार्च को अपने ससुराल गई और उन पर हमला किया। इस घटना के संबंध में बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब वीडियो वायरल हुआ। डॉक्टर के ससुर ने अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसी दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद मोहसिन के निर्देश के बाद डॉ. प्रियदर्शिनी को घटना के बारे में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।