जॉर्ज सोरोस की संस्था ने असम कांग्रेस के फैसले प्रभावित किए : हिमंत बिस्व सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सोरोस की संस्था ने 2014 में असम कांग्रेस के महत्वपूर्ण फैसले को...

नई दिल्ली, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से प्रभावित थी। जॉर्ज सोरोस की एक संस्था ने वर्ष 2014 में असम कांग्रेस के ‘एक बड़े फैसले को प्रभावित किया।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के आईएसआई के साथ तार जुड़े होने से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर असम के मुख्यमंत्री ने यह बात कही। दरअसल, हाल ही में खुलासा हुआ है कि जॉर्ज सोरोस की एक संस्था कथित रूप से भारत सरकार को गिराने के लिए पैसे खर्च कर रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संस्था पर हाल ही में प्रतिबंध लगा दिया है। हिमंत बिस्व सरमा ने जॉर्ज सोरोज की इन कथित नीतियों को ‘जॉर्ज सोरोस तंत्र करार दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।