महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन
जयपुर, एजेंसी मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और एचआरएच होटल समूह के अध्यक्ष

जयपुर, एजेंसी मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और एचआरएच होटल समूह के अध्यक्ष अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
अरविंद सिंह मेवाड़ 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उदयपुर के सिटी पैलेस में ही उनका उपचार चल रहा था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पैलेस में ही मेवाड़ ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। इसी के चलते सिटी पैलेस रविवार से दो दिन के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के छोटे बेटे अरविंद क्रिकेट, पोलो व संगीत प्रेमी थे। वह 1945 से 1946 तक राजस्थान की रणजी ट्राफी टीम के कप्तान भी रहे। साथ ही वह पोलो के भी पेशेवर खिलाड़ी रहे। उन्होंने ब्रिटेन से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। एचआरएच ग्रुप ऑफ़ होटल्स का निर्माण करने से पहले कई वर्षों तक वह शिकागो में रहे और काम किया। उनके परिवार में पत्नी विजयराज कुमारी, बेटा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और बेटियां भार्गवी कुमारी मेवाड़ और पद्मजा कुमारी परमार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।