Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीAnshul Kamboj s Record 8 Wickets Leads India C to Top of Duleep Trophy

खेल : कंबोज ने भारत सी को शीर्ष पर पहुंचाया

दलीप ट्रॉफी अनंतपुर (आंध्र प्रदेश), एजेंसी।  तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (69/8) का करियर सर्वश्रेष्ठ

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 Sep 2024 12:44 PM
share Share

दलीप ट्रॉफी अनंतपुर (आंध्र प्रदेश), एजेंसी।  तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (69/8) का करियर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रुतुराज गायकवाड़ की दूसरी अर्धशतकीय पारी दलीप ट्रॉफी के चौथे व अंतिम दिन का आकर्षण रहे। इन दोनों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत सी रविवार को भारत बी के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। नौ अंकों के साथ टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

भारत बी ने चौथे दिन सात विकेट पर 309 रन से आगे खेलना शुरू किया और 332 रन पर आउट हो गई। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 286 गेंदों पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में 525 रन बनाने वाली भारत सी ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 128 रन बनाए। इसी समय दोनों टीमों ने मैच को ड्रॉ समाप्त करने पर सहमति जता दी। कप्तान गायकवाड़ (62) ने रजत पाटीदार (42) के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।

कंबोज तीसरे गेंदबाज : टूर्नामेंट के इतिहास में पारी में आठ या उससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे पेसर जबकि कुल पांचवें गेंदबाज हैं। वह देबाशीष मोहंती (46/10) और अशोक डिंडा (123/8) के क्लब में शामिल हो गए। कंबोज को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रथम श्रेणी का अपना 15वां मैच खेल रहे हरिणाया के कंबोज ने पहली बार पांच विकेट चटकाए। वह इस सत्र में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

टूर्नामेंट के इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

खिलाड़ी विकेट वर्ष

देबाशीष मोहंती 46/10 2001

बालू गुप्ते 55/9 1963

सौरभ कुमार 64/8 2023

अरशद अयूब 65/8 1987

अंशुल कंबोज 69/8 2024

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें