Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmit Shah Orders Timely Departure of Pakistani Nationals Amid Rising Tensions

पहलगाम:: देश मे कोई भी पाकिस्तानी नहीं रहना चाहिए: शाह

फ्लैग: गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन पर कहा क्रॉसर

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम:: देश मे कोई भी पाकिस्तानी नहीं रहना चाहिए: शाह

फ्लैग: गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन पर कहा क्रॉसर

- तय समय सीमा से पहले निकाले जाएं पाकिस्तानी

- राज्य सरकारें पाक लोगों की पहचान सुनिश्चित करें

नंबर गेम

- 27 अप्रैल तक पाक नागरिकों को भारत से निकलना होगा

- 29 अप्रैल तक भारत छोड़ें इलाज के लिए आए पाकिस्तानी

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोई भी पाकिस्तानी तय समय सीमा के बाद नहीं रहना चाहिए। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को फोन कर ये बात कही है।

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर लगातार सख्ती कर रहा। गृह मंत्री शाह ने खुद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा के बाद देश में नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्रियों को कहा गया है कि वे अपने यहां रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और 27 अप्रैल तक उनको भारत से निकालने की प्रक्रिया पूरी करें। भारत सरकार ने गुरुवार को सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया था। आदेश में ये कहा था कि जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को लंबे समय के लिए वीजा जारी हुआ था वो वैध रहेगा। मेडिकल वीजा की अवधि 29 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में इलाज के लिए भारत आए पाकिस्तानियों को भी भारत छोड़ना होगा।

जल संधि के मुद्दे पर बैठक

सिंधु जल संधि को स्थगति करने के बाद भविष्य की कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल समेत अन्य मंत्री और अधिकारी रहेंगे। सूत्रों की मानें तो बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि संधि स्थगति करने के फैसले को कैसे लागू किया जाएगा। मालूम हो भारत सरकार ने पाक को पत्र लिखकर संधि स्थगति करने की जानकारी दे दी है।

आतंक पर कार्रवाई का समय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कहा है कि आतंकवाद में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समय आ गया है। एनएचआरसी ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और। दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए। पर्यटकों पर हमला मानवता पर हमला है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वे सभी को न्याय दिलाने की कोशिश करे।

पुणे में 111 पाकिस्तानियों की पहचान

केंद्र सरकार के फैसले के बाद पुणे में 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान हुई है। सभी को 27 अप्रैल तक हर हाल में देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। पुणे के कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय से पाकिस्तानी नागरिकों का डाटा जुटाने के बाद उनसे संपर्क किया गया। सभी को कहा गया है कि वे तय समय के भीतर भारत छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

भारत छोड़ रहे पाकिस्तानी

भारत सरकार द्वारा अटारी सीमा को बंद करने के फैसले के बाद पाक नागरिक भारत छोड़ने लगे हैं। सीमा से आए लोगों को 48 घंटे का समय सरकार ने दिया है। इसको देखते हुए बड़ी संख्या में लोग सीमा पार कर पाकिस्तान जा रहे हैं। भारत से लौट रहे पाकिस्तानी नागरिकों ने कहा कि हमले को जिसने भी अंजाम दिया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हमले से हर कोई शर्मिंदा है।

इस्लाम नहीं सिखाता हिंसा

भारत महिला जिसकी शादी पाक में हुई है। अटारी सीमा से पाक लौटते हुए उसने बताया कि मैं जोधपुर की हूं। मेरे पति पाकिस्तानी हैं। हम चार दिन पहले ही आए थे। हमें अचानक सूचना दी गई कि भारत छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकियों को किए की सजा आम नागरिकों को नहीं दी जानी चाहिए। इस्लाम हमें हिंसा करना नहीं सिखाता है, जिसने भी घटना को अंजाम दिया उसने कुरान नहीं पढ़ी है।

.......

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें