Amit Shah Congratulates ITBP for Mount Makalu Success and Cleanliness Drive माउंट मकालू पर तिरंगा फहराने वाले आईटीबीपी जवानों को शुभकामनाएं: शाह, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmit Shah Congratulates ITBP for Mount Makalu Success and Cleanliness Drive

माउंट मकालू पर तिरंगा फहराने वाले आईटीबीपी जवानों को शुभकामनाएं: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईटीबीपी के जवानों को माउंट मकालू पर चढ़ाई करने और स्वच्छता अभियान चलाने के लिए बधाई दी। जवानों ने विषम मौसम में तिरंगा फहराया और 150 किलोग्राम कचरा हटाया। यह चोटी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
माउंट मकालू पर तिरंगा फहराने वाले आईटीबीपी जवानों को शुभकामनाएं: शाह

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ने में सफलता हासिल करने के लिए बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि विषम मौसम की स्थिति का सामना करते हुए आईटीबीपी के जवानों ने माउंट मकालू की चोटी पर तिरंगा फहराया और प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा 150 किलोग्राम कचरा हटाया गया। गृह मंत्री ने आईटीबीपी जवानों के साहस और प्रतिबद्धता की सराहना भी की। मालूम हो कि माउंट मकालू नेपाल में हिमालय की महालंगुर श्रेणी में स्थित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।