अमित शाह और मेघवाल ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात की एक तस्वीर राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर साझा की। राष्ट्रपति भवन के...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 10:27 PM

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस मुलाकात की एक तस्वीर भी एक्स पर जारी की गई। राष्ट्रपति भवन ने कहा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।