Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीAir India Flight to London Returns to Mumbai Due to Pressure Issue Ensures Passenger Safety

दबाव संबंधी समस्या के कारण लंदन जा रहा विमान लौटा

शब्दःःः 153 मुंबई, एजेंसी। एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बुधवार को दबाव

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 Aug 2024 11:12 AM
share Share

मुंबई, एजेंसी। एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बुधवार को दबाव संबंधी समस्या के कारण वापस लौट आया। एक सूत्र ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया। सूत्र ने बताया कि बुधवार सुबह रवाना हुए एआई-129 विमान में 354 लोग सवार थे। पायलट ने केबिन में दबाव संबंधी समस्या की जानकारी दी। इस बोइंग 777 विमान ने सुबह 8:36 पर मुंबई से उड़ान भरी और करीब 11:30 बजे लौट आया।

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि मुंबई से लंदन जाने वाला विमान तकनीकी समस्या के कारण लौट आया। एहतियाती जांच के लिए विमान सुरक्षित रूप से मुंबई उतर गया। एयरलाइंस ने यह भी कहा कि उसने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। विमानन कंपनी ने यह भी कहा कि उसने यात्रियों की इच्छा के अनुसार टिकट रद्द करने पर पूरी धनराशि वापस लेने और किसी अन्य तिथि पर टिकट पुनर्निर्धारित करने की पेशकश की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें