Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीAfghanistan-New Zealand Test Match Cancelled Without Bowling Due to Rain Historic First

खेल : क्रिकेट - अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट बिना कोई गेंद फेंके रद्द

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट बिना कोई गेंद फेंके रद्द इतिहास ग्रेटर नोएडा, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 Sep 2024 01:23 PM
share Share

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट बिना कोई गेंद फेंके रद्द इतिहास

ग्रेटर नोएडा, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। देश में पहली बार कोई टेस्ट एक भी गेंद फेंके बगैर लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि इसमें भारतीय टीम शामिल नहीं थी। 91 साल के इतिहास में एशिया में रद्द होने वाला यह पहला टेस्ट है।

टेस्ट में आठवां मौका : अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट कोई गेंद फेंके बगैर रद्द घोषित कर दिया गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसी स्थिति आठवीं बार आई है। इससे पहले सात बार ही ऐसा हुआ है जब कोई गेंद फेंके बिना मैच रद्द हुआ हो। पिछली बार ऐसा 26 साल पहले 1998 में हुआ था। उस समय भी न्यूजीलैंड टीम ही थी जिसे डुनेडिन में भारत से खेलना था। उसी साल और उसी दिन फैसलाबाद में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का टेस्ट भी घने कोहरे के कारण बिना किसी खेल के रद्द किया गया था।

21 सदीं में पहली बार : जो सात टेस्ट रद्द हुए थे वे पिछली सदी के थे और एशिया से बाहर खेले गए थे। इस सदी में ऐसा पहली बार हुआ है। हाल यह रहा कि दोनों कप्तान भारी बारिश के कारण टॉस के लिए भी मैदान में नहीं उतर सके।

अफगानिस्तान इस मैच की मेजबान था जिसे शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता। आईसीसी से 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद यह उसका दसवां टेस्ट था, हालांकि यह विश्व चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है।

बिना कोई गेंद फेंके रद्द टेस्ट मैच

25-8-1890 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

08-07-1938 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

31-12-1970 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

03-02-1989 कैरिसब्रुक, डुनेडिन, न्यूजीलैंड-पाकिस्तान

10-03-1990 बोरूडा, जॉर्जटाउन, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज

17-12-1998 फैसलाबाद, पाकिस्तान-जिम्बाब्वे

18-12-1998 कैरिसब्रुक, डुनेडिन, भारत-न्यूजीलैंड

13-09-2024 ग्रेटर नोएडा, अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें