‘ आप के असम प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा
आम आदमी पार्टी के असम प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनोवर ने इस्तीफा दे दिया है। महिला इकाई अध्यक्ष मासूमा बेगम ने भी इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। दोनों इस्तीफे पंचायत चुनावों से पहले पार्टी की...

गुवाहटी , एजेंसी आम आदमी पार्टी के असम प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनोवर ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी की महिला इकाई अध्यक्ष मासूमा बेगम ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ने का एलान किया है।
दोनों इस्तीफे ऐसे समय पर आए हैं जब पार्टी असम के आगामी पंचायत चुनाव से पहले अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। धनोहर ने अपने इस्तीफे में अपरिहार्य कारणों को वजह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना इस्तीफा पोस्ट किया है। उन्होंने जनवरी में ही इस्तीफा दे दिया था अब उसे सार्वजनिक किया गया है।
वहीं महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मासूमा बेगम ने भी पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी छोड़ने का एलान किया है। वह 2022 के नगर निकाय चुनावों में जीत हासिल करने वाली पार्टी की इकलौती उम्मीवार थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।