Hindi NewsNcr NewsDelhi News61st Annual Day Celebration at Delhi University Inspiring Youth Towards Nation and Environment

वीर सैनिकों से लें प्रेरणा, देश और समाज के लिए रहें तत्पर : प्रो दर्शन पाण्डेय

- राजधानी कॉलेज में मनाया गया 61वां वार्षिक दिवस नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 01:57 PM
share Share
Follow Us on
वीर सैनिकों से लें प्रेरणा, देश और समाज के लिए रहें तत्पर : प्रो दर्शन पाण्डेय

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में 61वां वार्षिक दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो.दर्शन पांडेय ने कहा कि देश के युवाओं को वीर सैनिकों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने सत्र 2024-25 में महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में हुई उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और देश व समाज के लिए सदैव तत्पर रहने का आहवान किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की सीख मिलती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कैंसर वैज्ञानिक एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण और तकनीकी विज्ञान के समन्वय को समय की आवश्यकता है। आज की दुनिया जिस तेजी से बदल रही है, उसमें तकनीकी नवाचार और पर्यावरणीय संतुलन को साथ लेकर चलना अनिवार्य हो गया है। तकनीकी विज्ञान जहां जीवन को सुगम और उन्नत बनाने का माध्यम है, वहीं अपने शरीर व मन की समझ तथा पर्यावरण का संरक्षण जीवन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आज के समय में दोनों को न केवल अकादमिक स्तर पर जानने और समझने की आवश्यकता है बल्कि विद्यार्थियों को अपने जीवन और व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाने की भी आवश्यकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें