Hindi NewsNcr NewsDelhi News344 Indian Immigrants Returned from USA to India via Panama

अमेरिका से 12 और अवैध अप्रवासी को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

- चार लोग पंजाब के, अमृतसर भेजे गए - 04 विमानों

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
अमेरिका से 12 और अवैध अप्रवासी को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

- चार लोग पंजाब के, अमृतसर भेजे गए - 04 विमानों से अबतक भारतीय लौटे हैं

नई दिल्ली, एजेंसी

अमेरिका से निर्वासित किए गए 12 भारतीयों को लेकर एक और विमान रविवार शाम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। इन लोगों को अमेरिका ने निकालने के बाद पनामा भेज दिया था। वहां से उन्हें वापस भारत लाया गया है।

अवैध रूप से अमेरिका में रहे भारतीयों को लेकर अबतक चार विमान भारत लौटा है। इस बार भारतीयों को वापस लाने वाले विमान की लैंडिंग दिल्ली में हुई, जबकि पिछले तीनों विमानों को अमृतसर में उतारा गया था। इस पर पंजाब सरकार ने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई थी। रविवार को जिन लोगों को वापस भारत लगाया गया उनमें से चार पंजाब के बताए गए हैं। उन्हें दिल्ली से फ्लाइट के जरिये अमृतसर भेज दिया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के तहत भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है।

344 अब तक वापस भेजे गए

अमेरिका से अब तक चार जत्थों में 344 अप्रवासी भारतीय वापस लौटे हैं। इससे पहले 5, 15 और 16 फरवरी को अमेरिका ने सेना के विमान से 332 लोगों को हथकड़ी और बेड़ियों में भारत भेजा था। कुछ सिख युवकों के सिर पर कथित रूप से पगड़ी भी न होने को लेकर देश में सियासत तेज हो गई थी। अमेरिका से वापस भेजे गए लोगों में पंजाब, हरियाणा, गुजरात और कुछ अन्य राज्यों के युवक शामिल थे।

पनामा के रास्ते पहला जत्था :

दिल्ली लौटे भारतीयों को यह पहला जत्था था जो पनामा के रास्ते भेजा गया है। पनामा और कोस्टा रिका निर्वासित अप्रवासियों को वापस भेजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस प्रयास के तहत, अमेरिका विभिन्न एशियाई देशों से अवैध अप्रवासियों को इन मध्य अमेरिकी देशों में स्थानांतरित कर रहा है, जिन्होंने या तो घर लौटने से इनकार कर दिया है या जिनकी सरकारों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार किया है।

कब कितने लौटे

5 फरवरी : 104 लोग

15 फरवरी : 116 लोग

16 फरवरी : 112 लोग

23 फरवरी : 12 लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें