Hindi Newsएनसीआर न्यूज़namo bharat train timings new ashok nagar to meerut south on holi 14 march know all details about it

दिल्ली मेट्रो के बाद अब नमो भारत का भी समय बदला, होली के दिन कितने बजे मिलेगी पहली ट्रेन?

  • दिल्ली मेट्र्रो के बाद नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी जरूरी खबर है। होली के अवसर पर नमो भारत की भी टाइमिंग बदल दी गई है। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित होने वाली नमो भारत रोज की तरह सुबह 6 बजे से शुरू नहीं होगी।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 13 March 2025 12:00 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली मेट्रो के बाद अब नमो भारत का भी समय बदला, होली के दिन कितने बजे मिलेगी पहली ट्रेन?

दिल्ली मेट्र्रो के बाद नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी जरूरी खबर है। होली के अवसर पर नमो भारत की भी टाइमिंग बदल दी गई है। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित होने वाली नमो भारत रोज की तरह सुबह 6 बजे से शुरू नहीं होगी। होली के दिन इस ट्रेन की सेवाएं शाम 4 बजे से शुरू होंगी। इससे पहले दिल्ली मेट्रो की भी समय सारिणी में बदलाव किया जा चुका है।

कितने बजे से चलेगी नमो भारत

न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चलने वाली नमो भारत 14 मार्च यानी होली के दिन सुबह 6:00 बजे से शुरू नहीं होंगी। नमो भारत की सेवायें शाम 4:00 बजे से शुरू होंगी,जो रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को एक दिन पहले इसकी सूचना दे दी गई है। यानी होली वाले दिन यात्रियों को नमो भारत की सेवाएं सिर्फ 6 घंटे के लिए मिलेंगी।

दिल्ली मेट्रो का भी बदला समय

दिल्ली मेट्रो ने भी होली वाले दिन अपने समय में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने बताया कि 14 मार्च को सभी लाइनों की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। उससे पहले मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। दोपहर 2:30 बजे दिल्लीवालों को पहली मेट्रो मिलेगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन वाली मेट्रो भी होली के दिन दोपहर 2:30 बजे के बाद मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।