Hindi Newsएनसीआर न्यूज़mohan singh bisht set to become delhi assembly deputy speaker return gift to uttarakhand people cm rekha gupta

उत्तराखंड के लोगों को रिटर्न गिफ्ट, मोहन सिंह बिष्ट का डिप्टी स्पीकर बनना तय; CM रेखा गुप्ता रखेंगी प्रस्ताव

दिल्ली विधानसभा के नए उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट होंगे। गुरुवार को सदन में उन्हें उपाध्यक्ष के तौर पर चुना जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखेंगी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा उनके नाम का अनुमोदन करेंगे।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 27 Feb 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड के लोगों को रिटर्न गिफ्ट, मोहन सिंह बिष्ट का डिप्टी स्पीकर बनना तय; CM रेखा गुप्ता रखेंगी प्रस्ताव

दिल्ली विधानसभा के नए उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) मोहन सिंह बिष्ट होंगे। गुरुवार को सदन में उन्हें उपाध्यक्ष के तौर पर चुना जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखेंगी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा उनके नाम का अनुमोदन करेंगे। विधानसभा में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए बिष्ट का चुना जाना तय है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्य सूची के अनुसार, बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेश करेंगी और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इसका समर्थन करेंगे। भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा दूसरा प्रस्ताव रखेंगे और गजेंद्र यादव इसका समर्थन करेंगे।

बिष्ट छठी बार विधानसभा पहुंचे

मोहन सिंह बिष्ट के सहारे भाजपा उत्तराखंड के लोगों को प्रतिनिधित्व देगी। बिष्ट छठी बार विधानसभा पहुंचे हैं। सदन में वह भाजपा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें करावलनगर के स्थान पर मुस्तफाबाद से चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को करीब 17 हजार मतों से हराया है। विधानसभा अध्यक्ष पद पर विजेंद्र गुप्ता का चयन पहले ही हो चुका है। अब बिष्ट के सहारे भाजपा ने उत्तराखंड के लोगों को साधने का प्रयास किया है। पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। बिष्ट की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है।

उत्तराखंड वालों को प्रतिनिधित्व

1. मुस्तफाबाद से विधायक बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे

2. उत्तराखंड के लोगों को प्रतिनिधित्व देने के लिए इनके नाम पर विचार-विमर्श किया गया था, सूत्रों का दावा है कि इनके नाम पर अंतिम मुहर लग चुकी

शराब नीति पर चर्चा होगी

दिल्ली विधानसभा में भाजपा शराब नीति पर चर्चा से आम आदमी पार्टी को घेरने का प्रयास करेगी। शराब मामले पर कैग रिपोर्ट सदन में रख दी गई है। इसमें दो हजार करोड़ से ज्यादा के घाटे की बात कही गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शराब मामले पर चर्चा में भाग लेंगी।

स्वास्थ्य पर कैग रिपोर्ट रखने की तैयारी

सरकार जल्द ही स्वास्थ्य पर कैग रिपोर्ट सदन में रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस सत्र में सभी रिपोर्ट नहीं रखी जाएंगी। आम आदमी पार्टी लगातार अपने स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा करती रही है। अब आप को स्वास्थ्य पर कैग रिपोर्ट के सहारे घेरा जा सकता है। कैग रिपोर्ट में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के स्टाफ और खर्चों को लेकर भी विस्तृत जानकारी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें