दिल्ली-NCR में कल से बदलेगा मौसम; 2 दिन बारिश, कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किलें
दिल्ली में कल से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में दो दिन बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली एनसीआर में 20 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

दिल्ली में कल से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 15 और 16 जनवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के अलग अलग हिस्सों में 15 और 16 जनवरी को बारिश देखी जा सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी 15 और 16 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी को दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर सुबह के वक्त धुंध या घना कोहरा देखा जा सकता है। कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय एक या दो जगहों पर बहुत हल्की बारिश की संभावना है। 16 जनवरी को भी सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह या दिन में हल्की बारिश भी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी को भी सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में हल्का कोहरा नजर आ सकता है। 18, 19 और 20 जनवरी को दिल्ली में सुबह के वक्त धुंध या मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है।

मौसम विभाग ने इस हफ्ते यानी 20 जनवरी तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं 15 और 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के रहने का अनुमान है। 17 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने 17 से 20 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।