Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Matia Mahal Election Results aap Aaley Mohammad Iqbal bjp dipti indora

Matia Mahal Election Results 2025: मटिया महल सीट पर BJP को करारा झटका, AAP के आले मोहम्मद जीते

  • Matia Mahal Assembly Seat Election Result 2025: मटिया महल सीट पर झाड़ू के लिए खुशखबरी आई। मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद खान ने जीत दर्ज की है। आले मोहम्मद खान को 58120 वोट मिले हैं।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 Feb 2025 07:01 AM
share Share
Follow Us on
Matia Mahal Election Results 2025: मटिया महल सीट पर BJP को करारा झटका, AAP के आले मोहम्मद जीते

Matia Mahal Assembly Seat Election Result 2025:  दिल्ली में कमल खिला और AAP का बुरी तरह से सफाया हो चुका है। आम आदमी पार्टी अब दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई है। आप के दिग्गज अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया और सोमनाथ भारती चुनाव हार गए। मटिया महल सीट पर झाड़ू के लिए खुशखबरी आई। मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद खान ने जीत दर्ज की है। आले मोहम्मद खान को 58120 वोट मिले हैं। इस सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी दिप्ती इंदौरा को महज 15396 वोट मिले हैं। दिप्ती इंदौरा 42724 वोट से हारी हैं। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी असीम अहमद खान को महज 10295 वोट मिले। वहीं बहुजन समाज पार्टी के तेज राम को सिर्फ 130 वोट मिले।

राजधानी दिल्ली का मटियामहल निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का ही हिस्सा है। इस सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। माना जा रहा था कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने बीजेपी को यहां पटखनी दे दी है। 

Matia Mahal Election Results 2025 LIVE Updates:

 

Matia Mahal Seat LIVE 14:03 PM - मटियामहल सीट पर गिनती पूरी

मटियामहल सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी। 16वें राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल को 58120 वोट मिले। इस सीट से बीजेपी की प्रत्याशी दिप्ती इंदौरा को 15396 वोट मिले।

Matia Mahal Seat LIVE 13:37 PM - मटियामहल में 15 राउंड की गिनती पूरी

मटिया महल में 15 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल को 56563 वोट मिले हैं। बीजेपी की दिप्ती इंदौरी को 14840 वोट मिले हैं। असीम अहदम खान को कुल 9993 वोट मिले हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 13:04 PM - कांग्रेस के वोट भाजपा में गए - उदित रात

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "रुझानों से लगता हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। अगर हमारा वोट प्रतिशत बढ़ भी जाए तब भी ये हमारी हार है, क्योंकि कांग्रेस के वोट भाजपा में चले गए... मध्यम वर्ग अरविंद केजरीवाल से बहुत नाराज था... AAP को जो वोट मिला, वह भी सिर्फ लाभार्थियों का वोट है। AAP को विचारधारा का वोट नहीं मिलती..."

Matia Mahal Seat LIVE 12:25 PM - कोंडली से जीत कर क्या बोले कुलदीप कुमार, जानें

कोंडली विधानसभा से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज़ की। उन्होंने कहा, "ये जीत अरविंद केजरीवाल को समर्पित है। उन्होंने दूसरी बार मुझे टिकट दिया था और मैं जीत के आया हूं। AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।"

Matia Mahal Seat LIVE 11:58 AM - मोहम्मद इकबाल बड़ी जीत की ओर

मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 8वें राउंड की वोटिंग में आले मोहम्मद इकबाल को 25511 वोट मिले हैं। बीजेपी की प्रत्याशी दिप्ती इंदौरा को अब तक 11039 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी आसिम अहमद खान को 5104 वोट मिले हैं।

 

Matia Mahal Seat LIVE 11:35 AM - मटिया महल में AAP आगे

मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल ने लगातार बढ़त बना रखी है। आले इकबाल को अब तक 19810 वोट मिले हैं। यहां 6 राउंड की गितनी हो चुकी है। बीजेपी की दिप्ती इंदौरा को अब तक महज 8268 वोट मिले हैं। इस सीट पर आसिम अहमद खान को अब तक 4044 वोट मिले हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 11:15 AM - केजरीवाल चुनाव हारेंगे - सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है... दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है... यह सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है जिसके कारण ये परिणाम दिख रहा है...”

Matia Mahal Seat LIVE 10:50 AM - मटिया महल में वोटों की गिनती कहां तक पहुंची

मटिया महल में 4 राउंड की गिनती हो गई है। यहां आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल को अब तक 12201 वोट मिले हैं। बीजेपी की दिप्ती इंदौरा को 6582 वोट मिले हैं। कांग्रेस के आसिम अहमद खान को अब तक 2231 वोट मिले हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 10:37 AM - चुनाव आयोग ने सभी 70 सीटों के आंकड़ें जारी किए

चुनाव आयोग ने दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझानों को लेकर आधिकारिक आंकड़ें जारी किए हैं। इसके मुताबिक, बीजेपी 42 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे है।

Matia Mahal Seat LIVE 10:11 AM - चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी आगे

चुनाव आयोग ने 68 सीटों के रुझानों को लेकर आधिकारिक आंकड़ें जारी किए हैं। इसके मुताबिक, बीजेपी 41 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे है।

Matia Mahal Seat LIVE 9:56 AM - AAP प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल आगे

मटियामहल से आले मोहम्मद इकबाल 4764 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम अहमद खान को अब तक 3931 वोट मिले हैं। बीजेपी की प्रत्याशी दिप्ती इंदौरा को अब तक महज 346 वोट मिले हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 9:44 AM - BJP 36 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग ने 52 सीटों के रुझान जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने आधिकारिक आंकड़ें जारी कर बताया है कि बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 16 सीटों पर आगे हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 9:21 AM - बीजेपी 15 सीटों पर आगे

दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि अभी भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अभी 4 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 19 सीटों के रुझान सामने आए हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 9:06 AM - दिल्ली की 70 सीटों पर कैसा है रुझान

दिल्ली में सभी 70 सीटों के रुझान सामने आए हैं। ‘आज तक’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन रुझानों मं बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 8:57 AM - मटिया महल सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकाबल आगे चल रहे हैं।

Matia Mahal Seat LIVE 8:40 AM - शुरुआती आधिकारिक रुझानों के अनुसार, दिल्ली की कुल 70 सीटों में से भाजपा विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

Matia Mahal LIVE 8:39 AM - पिछली बार 62 सीटों पर जीती थी AAP

साल 2015 में अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। इसके बाद साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली है।

Matia Mahal Seat LIVE 8:23 AM - क्या बोलीं AAP प्रवक्ता

AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘हमें यकीन है कि लोगों ने विकास की राजनीति के लिए वोट दिया है... अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे... भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा है और जनता ने उन्हें जवाब दिया है।’

Matia Mahal Seat LIVE 8:15 AM - पहले रुझान में AAP पीछे

दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। इस बीच पहले रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। चार सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अभी 1 सीट पर आगे है।

Matia Mahal Seat LIVE 8:05 AM - दिल्ली में मतगणना शुरू

दिल्ली में अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगा यह साफ हो जाएगा कि मटियामहल जैसी अहम सीट पर इस बार कौन बाजी मारेगा। राज कुमार आनंद को इस सीट से जीत की उम्मीद है।

Matia Mahal Seat LIVE 7:20 AM - मटिया महल सीट पर कौन होगा विजेता, थोड़ी देर में फैसला

दिल्ली की मटिया महल सीट पर कौन विजेता होगा। इसका फैसला आज हो जाएगा। इस सीट से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। आप ने यहां के मौजूदा विधायक शोएब इकाबल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल को मैदान में उतारा है। दीप्ति इंदौरा को टिकट देकर बीजेपी ने आप का खेल बिगाड़ने की कोशिश की है। कांग्रेस की तरफ से आसिन अहमद खान किस्मत आजमा रहे हैं। आसिम अहमद खान 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

7:00 AM - Matia Mahal Election LIVE Updates: 1993 के चुनाव में क्या हुआ था..

दिल्ली को विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद 1993 में मटिया महल सीट पर विधानसभा के चुनाव हुए। जनता दल के शोएब इकबाल ने भाजपा की बेगम खुर्शीद को 19,945 वोट से हराया। कांग्रेस के महमूद प्राचा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 4221 वोट मिले। प्राचा अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। शोएब इकबाल को 27,617 वोट तो बेगम खुर्शीद को 7,672 वोट मिले।

 

 

 

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें