जो कहती है, कर देती है; दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल ने CM रेखा गुप्ता की बताई खूबी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज की छात्रा रही हैं। शनिवार को उनसे मिलने उनके कॉलेज की वर्तमान प्रिसिंपल सविता रॉय पहुंची। उन्होंने कहा कि मेरे पास उनसे (सीएम) जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं। वह हमेशा अपने वादे पूरे करती हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज की छात्रा रही हैं। शनिवार को उनसे मिलने उनके कॉलेज की वर्तमान प्रिसिंपल सविता रॉय पहुंची। उन्होंने कहा कि मेरे पास उनसे (सीएम) जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं। वह हमेशा अपने वादे पूरे करती हैं। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। हम सब उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रेखा के मुख्यमंत्री बनने पर बहुत अच्छा लग रहा है।
सीएम रेखा की तारीफ करते हुए सविता रॉय ने कहा, 'मैं पिछले 10-11 साल से इनके कॉलेज (दौलत राम) की प्रिंसिपल हूं। ये जिस समय कॉलेज में थी उस समय की टीचर्स हमारे पास हैं। मेरा पास इनसे जुड़ी कई अच्छी यादे हैं। ये जो काम करती है, कहती हैं, बीड़ा उठाती हैं कर देती हैं। हम सब इनके साथ हैं। मेरा आशीर्वाद आपके साथ है। भगवान आपको पूरी शक्ति दे।'
सीएम से जब पूछा गया कि आपकी कॉलेज प्रिंसिपल आपसे मिलने आई हैं तो आपको कैसा लग रहा है। जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा, 'मुझे गर्व है। यह मेरे लिए भी गौरव का क्षण है। मेरे जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी से पास होने वाले छात्र, खासतौर से दौलत राम कॉलेज के, मैं उन सभी से कहना चाहूंगी कि रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री नहीं बनी, आप सभी मुख्यमंत्री बने हैं।'
सीएम का कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऐक्शन मोड में हैं। सीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को लगातार तीन बैठकें हुईं। पूरी कैबिनेट और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने टूटी सड़कों और पानी आपूर्ति की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान महिलाओं को 2500 रुपये मासिक आर्थिक मदद पर भी चर्चा हुई।
पहली बैठक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई है, जिसमें खस्ताहाल सड़कों को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सड़कों के बारे में जानकारी देने के साथ अगले 100 दिन की कार्ययोजना के बारे में बताया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़कों के मरम्मत की एक व्यापक योजना बनाएं। दूसरी बैठक जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ हुई। इसमें विभाग की पूरी जानकारी, पानी की उपलब्धता और समस्याओं की विस्तार से रिपोर्ट दी गई। साथ ही, अगले 100 दिन की कार्ययोजना के बारे में भी बताया। तीसरी बैठक महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ हुई है। यह विभाग खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास है।